ज्यादातर वयस्कों के लिए, संतुलित मात्रा में शराब का सेवन हानिकारक नहीं होता है। हालाँकि, लगभग 18 मिलियन वयस्क अमेरिकी लोगों को शराब के प्रयोग से होने वाले विकार हैं। इसका अर्थ है कि शराब पीने की वजह से उन्हें तनाव और नुकसान होता है। इसमें शराबीपन और शराब का दुरूपयोग शामिल है।
शराबीपन, या शराब की लत, एक रोग है जिसकी वजह से निम्न चीजें होती हैं
शराब के दुरूपयोग से, आप शारीरिक रूप से निर्भर नहीं होते हैं, लेकिन फिर भी आपको गंभीर समस्या होती है। शराब पीने की वजह से घर में, काम पर, या विद्यालय में समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आप अपने आपको खतरनाक स्थिति में डाल सकते हैं, या कानूनी और सामाजिक समस्याओं में फंस सकते हैं।
एक अन्य सामान्य समस्या है शराब का अनियंत्रित सेवन। पुरुषों के लिए इसका अर्थ होता है दो घंटे में पांच या इससे अधिक ड्रिंक पीना। महिलाओं के लिए यह दो घंटे में चार या इससे अधिक ड्रिंक होता है।
बहुत अधिक शराब का सेवन खतरनाक होता है। ज्यादा शराब पीने से कैंसर होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसकी वजह सेयकृत, मस्तिष्क, और अन्य अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। गर्भावस्था के दौरान शराब पीने से आपके बच्चे को नुकसान हो सकता है। शराब की वजह से कार दुर्घटनाओं, चोटों, हत्या, और आत्म-हत्या के जोखिमों में भी वृद्धि होती है।
यदि आप शराब पीना बंद करना चाहते हैं तो इसके लिए सहायता उपलब्ध है। अपने चिकित्सक से बात करना शुरू करें। उपचार में दवाएं, परामर्श, और सहयोग समूह शामिल हो सकते हैं।
एनआईएच: राष्ट्रीय शराब सेवन एवं शराबीपन संस्थान