जीवाणु जीवित प्राणी होते हैं जिनमें केवल एक कोशिका होती है। सूक्ष्मदर्शी से देखने पर ये गोल, लंबे, या घुमावदार दिखाई दे सकते हैं। ये इतने छोटे होते हैं कि 1,000 जीवाणुओं की रेखा एक पेंसिल इरेज़र में फिट हो सकती है। ज्यादातर जीवाणु आपको नुकसान नहीं पहुंचाते हैं - लेकिन 1 प्रतिशत से कम विभिन्न प्रकार के जीवाणु लोगों को बीमार बना सकते हैं। कई जीवाणु सहायक होते हैं। कुछ जीवाणु खाना पचाने में सहायता करते हैं, बीमारी उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं को मारते हैं और शरीर को आवश्यक विटामिन प्रदान करते हैं। दही और चीज़ जैसे पौष्टिक आहार बनाने के लिए भी जीवाणुओं का प्रयोग किया जा सकता है।
लेकिन संक्रामक जीवाणु आपको बीमार बना सकते हैं। ये आपके शरीर में तेजी से उत्पन्न होते हैं। उनमें से कई विषाक्त पदार्थ निकालते हैं जिनकी वजह से ऊतकों को क्षति पहुंच सकती हैं और आप बीमार हो सकते हैं। संक्रमण उत्पन्न करने वाले जीवाणुओं के उदाहरणों में शामिल हैं:स्ट्रेप्टोकोकस,स्टेफीलोकोकस, और ई. कोली।
एंटीबायोटिक इसका सामान्य उपचार है। एंटीबायोटिक लेते समय, निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। जब भी आप एंटीबायोटिक लेते हैं तो आप अपने शरीर में एंटीबायोटिक प्रतिरोधकी संभावना बढ़ा देते हैं। बाद में, आपको कोई ऐसा संक्रमण हो सकता है या आप कोई ऐसा संक्रमण फैला सकते हैं जिन्हें वे एंटीबायोटिक ठीक ना कर सकें।
एनआईएच: राष्ट्रीय एलर्जी और संक्रामक रोग संस्थान