आपको कई कारणों से सांस की बदबू की समस्या हो सकती है। यदि आप नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉस नहीं करते तो आपको यह हो सकता है। आपके मुंह में और दांतों के बीच जमा होने वाले कीटाणु खराब बदबू उत्पन्न करते हैं। आपके मुंह की अन्य समस्याएं, जैसेमसूड़े का रोग,सूखा मुंहया कैविटीभी इसका कारण हो सकते हैं। शिरानालशोथया आपके नाक के रोगों को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जा सकता है। यदि आप कच्चा प्याज, लहसुन या पत्ता गोभी खाते हैं तो भी आपकी सांस से बदबू आ सकती है। और निश्चित रूप से धूम्रपानकी अपनी एक अलग खराब बदबू होती है। कुछ बीमारियों और दवाओं को सांस की बदबू से जोड़ा जाता है।
अच्छीदांतों की आदत, जैसे नियमित रूप से दांत साफ करना और फ्लॉस करना सांस की बदबू से छुटकारा दिला सकता है। माउथवॉश, पुदीने की पत्तियां या च्युइंग गम आपकी सांस को ताज़ा बना सकते हैं। यदि आपको कोई अंदरूनी विकार है तो उसका उपचार सांस की बदबू ठीक करने में सहायता कर सकता है।