मानसिक विकार या साइकोटिक डिसआर्डर गंभीर मानसिक रोग है जिसकी वजह से विचार और धारणाएं असामान्य हो जाती हैं। मनोविकृति से ग्रस्त लोगों का वास्तविकता से संबंध टूट जाता है। इसके दो मुख्य लक्षणों में भ्रम और मिथ्याभास शामिल हैं। भ्रम गलत विश्वास होते हैं, जैसे यह सोचना कि कोई आपके खिलाफ साजिश रच रहा है या टीवी आपको कोई गुप्त संदेश दे रहा है। मिथ्याभास गलत धारणाएं होती हैं, जैसे ऐसी चीजें सुनना, देखना या महसूस करना जो वास्तव में मौजूद नहीं है।
स्किज़ोफ्रिनिया या मनोभाजन एक प्रकार का मानसिक विकार है। बाइपोलर डिसआर्डरया द्विध्रुवी विकार से ग्रस्त लोगों में भी मानसिक लक्षण दिखाई पड़ सकते हैं। अन्य समस्याएं जिनकी वजह से मनोविकृति हो सकती है उनमें शराब और कुछ नशे की दवाएं, मस्तिष्क अबुर्द, मस्तिष्क संक्रमण और आघात शामिल हैं।
मनोविकृति का उपचार इसके कारण पर निर्भर करता है। लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए दवाएं और बातचीत उपचार शामिल हो सकता है। अस्पताल में भर्ती करना गंभीर मामलों के लिए एक अन्य विकल्प है जहाँ व्यक्ति अपने लिए या दूसरों के लिए खतरा बन सकता है।