रेटिना या दृष्टिपटल आपकी आँख के पीछे ऊतक की एक परत है जो प्रकाश प्राप्त करता है और आपके मस्तिष्क को छवियां भेज सकता है। यह पढ़ने, गाड़ी चलाने और बारीक विवरण देखने के लिए आवश्यक तीव्र, केंद्रीय दृष्टि प्रदान करता है। दृष्टिपटल विलगन या रेटिनल डिटैचमेंट रेटिना को इसकी सामान्य स्थिति से हटा देता है। यह किसी भी आयु में हो सकता है, लेकिन 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में यह ज्यादा सामान्य है। यह महिलाओं की तुलना में पुरुषों और श्वेतों की तुलना में अफ्रीकी अमेरिकी लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है। दृष्टिपटल विलगन उन लोगों को होने की संभावना ज्यादा होती है
इसके लक्षणों में फ्लोटर्स की संख्या में वृद्धि, जो आपके दृष्टि क्षेत्र में तैरने वाले छोटे जाल या धब्बे होते हैं, और/या आँख में प्रकाश की चमक शामिल है। आपको अपनी आँखों के सामने पर्दा होने जैसा भी प्रतीत हो सकता है।
दृष्टिपटल विलगन एक चिकित्सीय आपातकाल है। यदि इसका तुरंत उपचार नहीं किया जाता है तो आपकी आँखें हमेशा के लिए खराब हो सकती हैं। यदि आपको इसके लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत किसी नेत्र विशेषज्ञ से मिलें। इसके उपचार में विभिन्न प्रकार की सर्जरी शामिल है।
एनआईएच: राष्ट्रीय नेत्र संस्थान