साल्मोनेला जीवाणुओं के एक समूह का नाम है, यह खाद्य-जनित बीमारीका सबसे सामान्य कारण है। साल्मोनेला कच्चे पोल्ट्री, अंडे, गौमांस, और कभी-कभी बिना धोये फल और सब्जियों में पाया जाता है। पशुओं, विशेष रूप से साँप, कछुए और छिपकलियां, छूने के बाद भी आप इससे संक्रमित हो सकते हैं।
लक्षणों में शामिल हैं
इसके लक्षण आमतौर पर 4-7 दिन रहते हैं। आपके चिकित्सक मल परीक्षण से संक्रमण का निदान करते हैं। कई लोग बिना किसी उपचार के ठीक हो जाते हैं। यह संक्रमण बुजुर्ग लोगों, शिशुओं और जीर्ण रोग से ग्रस्त लोगों के लिए ज्यादा गंभीर हो सकता है। यदि साल्मोनेला आपके रक्तप्रवाह में चला जाता है तो यह गंभीर हो सकता है। इसका सामान्य उपचार एंटीबायोटिक है।
साल्मोनेला की वजह से होने वाला टाइफाइड बुखार नामक गंभीर रोग अमेरिका में सामान्य नहीं है। यह विकासशील देशों में ज्यादा होता है।
एनआईएच: राष्ट्रीय एलर्जी और संक्रामक रोग संस्थान