अनियोजित गर्भावस्था / Unplanned pregnancy in Hindi

अनियोजित गर्भावस्था आम बात है। आदर्श रूप से, अगर एक महिला अनियोजित गर्भावस्था से आश्चर्य चकित होती हैं तो इसका मतलब यह है की गर्भधारण से पहले उसका स्वाथ्य अच्छा है और वह अपने बच्चे की देखभाल करने की लिए तैयार और योग्य है। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता।

अनियोजित गर्भावस्था के लिए विकल्प

यदि आपकी गर्भावस्था अनियोजित होती है, तो आपको नहीं पता होता कि आगे क्या करना है और क्या नहीं। आपको इस बात की चिंता हो सकती है कि बच्चे के पिता इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे। आप यह भी सोच सकते हैं कि क्या आप बच्चे की देखभाल का खर्चा उठा पाएंगे। आपको इस बात की चिंता भी हो सकती है कि आपके द्वारा की गई पहले की चीज़ें जैसे शराब पीना या नशीली दवाओं का उपयोग करना आपके अजन्मे बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव करेंगी। साथ ही साथ यह चिंता भी हो सकती है कि बच्चा होने से आप अपनी पढ़ाई या व्यवसाय पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। यदि आप बलात्कार किए जाने के कारण गर्भवती हुई हैं, तो आप शर्मिंदा या भयभीत महसूस कर सकती हैं। आपके पास कौन से विकल्प हैं आप इस बारे में सोच सकते हैं। आप अब आगे क्या करना है इस बारे में सोचेंगी। नीचे दिए गए कुछ सुझाव आपके आगे बढ़ने में मदद करेंगे:

  • तुरंत अपना ख्याल रखना शुरू करें। हर दिन 400 से 800 माइक्रोग्राम (0.4 से 0.8 मिलीग्राम) फोलिक एसिड लें। शराब, तंबाकू, और नशीली दवाओं का उपयोग न करें।
  • अपनी गर्भावस्था को निश्चित करने के लिए डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर से अपने स्वास्थ्य और उससे जुड़ी उन समस्याओं पर बात करें जो आपकी गर्भावस्था को प्रभावित कर सकती हैं। साथ ही धूम्रपान छोड़ने में सहायता के लिए पूछें। डॉक्टर से पता करें कि आप अपने और अपने अनजन्मे बच्चे की देखभाल करने के लिए क्या-क्या कर सकते हैं।
  • अपने डॉक्टर से किसी सलाहकार के बारे में पूछें जिनसे आप अपनी स्थिति के बारे में बात कर सकतें हैं।
  • किसी ऐसे व्यक्ति की सहायता लें जिस पर आप भरोसा करते हैं और जिसका सम्मान करते हैं।

साथी का बुरा बर्ताव और अनियोजित गर्भावस्था

अनियोजित गर्भावस्था उन महिलाओं के बीच आम है जिनके साथी उनके साथ बुरा बर्ताव करते हैं। शोध में यह पाया गया है कि कुछ बुरा बर्ताव करने वाले व्यक्ति अपने साथी को गर्भ-निरोधक के बिना यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करते हैं और उनके साथी द्वारा उपयोग किये जाने वाले गर्भ-निरोधक को नष्ट करते हैं, जिससे अनियोजित गर्भावस्था होती है। हिंसा आपको और आपकी गर्भावस्था को नुकसान पहुंचा सकती है और साथ ही आपके बच्चे पर लम्बे समय तक रहने वाले प्रभाव डाल सकती है। ज्यादातर लोग जो अपनी पत्नियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, वह अपने बच्चों के साथ भी समान व्यवहार करते हैं। और जो बच्चे घर में हिंसक माहोल में बड़े होते हैं उनमें बुरा बर्ताव करने और भावुक और शारीरिक समस्याएं होने की संभावना ज़्यादा होती है।

संबंधित विषय



साइन अप



शेयर

Share with friends, get 20% off
Invite your friends to TabletWise learning marketplace. For each purchase they make, you get 20% off (upto $10) on your next purchase.